संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पूर्वी कोशी तटबंध के ई-2 घाट स्थित स्पर संख्या 78:60 की है। मृत बच्चियों की पहचान नवहट्टा नगर पंचायत वार्ड 09 निवासी मोहम्मद नौशाद की 14 वर्षीय पुत्री जास्मिन प्रवीन और वार्ड 07 निवासी सदरे की 13 वर्षीय पुत्री गुलबसा परवीन के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां नदी किनारे गई थीं, तभी पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के दो घंटे बाद तक भी एसडीआरएफ टीम मौके पर नहीं पहुंची। बाद में स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।
BYTE :- ग्रामीण



