:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के लंगरपुर गांव में बीती देर रात अचानक बिजली का मुख्य केबल जल जाने के कारण पूरे इलाके में ब्लैकआउट छा गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में रात भर बिजली गायब रहने से ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। रविवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर न सिर्फ जमकर बवाल काटा, बल्कि बाढ़ के व्यस्त स्टेशन रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों और यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सड़क जाम करने से पहले ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान नितीश कुमार जिंदाबाद और सम्राट चौधरी मुर्दाबाद के भी नारे लगे!
अधिकारीयों द्वारा भरोसे और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने जाम को हटवाया और यातायात सामान्य हो सका।
बाइट – ग्रामीण



