भारत – नेपाल सीमा क्षेत्र से एसएसबी ने 80 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- जिले के वीरपुर स्थित 45 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी पिपराही द्वारा भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए एस एस बी के जवानों ने 80 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में 45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर एक विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर राहत बचाव टीम के साथ नाव से सूचना आधारित जगह कोशी पालर पर पहुंच कर देखा की एक अज्ञात व्यक्ति बताए गए स्थान पर घूम रहा है तभी सुरक्षा दल ने व्यक्ति को घेरे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया, पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मुखिया ग्राम पिपराही जिला सुपौल के निवासी बताया तभी पार्टी ने स्थान की तलाशी शुरू कर दी, तलाशी के दौरान रेत में दबे चार प्लास्टिक के बंडल मिला जिसे खोलकर चेक करने पर गांजा बरामद हुआ। गांजे की कुल वजन 80 किलोंग्राम हुआ।
तत्पश्चात मौके पर बरामद गांजा एवं इस तस्करी में संलिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु सुपौल जिले के रतनपुरा थाना को सुपुर्द किया।
इस अभियान में श्री मयूर रंगारी (सहायक कमांडेंट ) एवं अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
45 वीं वाहिनी, के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।

Join us on: