बेगूसराय- पुलिस ने सिगरेट जालसाजी (नकली सिगरेट फैक्ट्री) रैकेट का किया भंडाफोड़!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में पुलिस ने सिगरेट जालसाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नगर थाना पुलिस ने महमदपुर में छापेमारी कर एक ऐसी मिनी फैक्ट्री को पकड़ा है, जहां घर की चहारदीवारी के अंदर नामी-गिरामी कंपनियों के नाम पर नकली सिगरेट बनाई और पैक की जा रही थी।पुलिस ने मौके से एक शातिर धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जो पिछले काफी समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। दरअसल नगर थाना के पीटीसी संतोष कुमार पंडित को सूचना मिली थी कि महमदपुर में एक मकान में किराएदार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है।
42 साल का एक आरोपी गिरफ्तार
पूरी जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही मकान से निकलकर एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, जिसे जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिव शक्ति कुमार (42) के रूप में हुई है।
एसपी मनीष ने बताया कि शिवशक्ति कुमार लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में महमदपुर में किराए पर रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि बाजार से खुला तंबाकू और नामी सिगरेट कंपनियों के खाली डिब्बे खरीदता था। इसके बाद वह घर में ही सिगरेट भरकर उन्हें सील करता था। इसके बाद शहर के छोटे दुकानदारों और ग्रामीण इलाकों में ऊंचे दामों पर बेच देता था।पुलिस ने गिरफ्तार शिव शक्ति कुमार से इन सिगरेटों और सामग्री के संबंध में वैध लाइसेंस या खरीद-बिक्री के दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि नकली सिगरेट का यह धंधा न केवल आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। बल्कि सरकार के राजस्व को भी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है।बरामद सिगरेट का बाजार मूल्य 4 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। अब यह जांच कर रही है कि आरोपी को चाइनीज प्रिंटिंग मशीन और कच्चा माल कहां से मिलता था। जांच चल रही है कि कहीं इस गिरोह के तार अंतर्राज्यीय सिंडिकेट से तो नहीं जुड़े हैं। बेगूसराय के कौन-कौन से दुकानदार इस नकली माल की सप्लाई ले रहे थे।

Join us on: