रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल
सुपौल :- सुपौल जिला शतरंज संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सुपौल के गांधी मैदान के सामने जिला शतरंज संघ कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार जायसवाल ने की। अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार की उपस्थिति एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार के पर्यवेक्षण तथा अखिल बिहार शतरंज संघ के अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी के पर्यवेक्षण में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया जहां सर्वसम्मति से सुपौल जिला शतरंज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रभात कुमार- अध्यक्ष, रुद्र प्रताप लाल- कार्यकारी अध्यक्ष,
सुनील कुमार जायसवाल, संगीता गुप्ता एवं डॉ० अब्दुल खालिक- उपाध्यक्ष,
शशांक राज – सचिव, चंदन कुमार, प्रवीण कुमार एवं राजन कुमार- संयुक्त सचिव,
रघुबंश कुमार- कोषाध्यक्ष,
प्रमोद कुमार यादव- संयोजक, तथा रमेश रंजन, ई० सुजीत कुमार पाठक, ब्रजकिशोर यादव, कैलाश कुमार, डॉ०चेतन कुमार, अभिलाषा कुमारी एवं आशीष श्रीवास्तव को समिति के सदस्य के रूप में चुने गए। जिसके बाद आगामी राज्य चैंपियनशिप के लिए सुपौल जिला टीम को तैयार करने हेतु जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के पश्चात अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल के द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी गई।



