सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक, कुल 18 एजेंडा पर लगी मुहर, जानें क्या है खास?

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

आज मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद पहली फूल बैठक सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुलाई गई जिसमें सभी बिहार सरकार के मंत्री शामिल हुए इस बैठक में कुल 18 एजेंडा पर मुहर लगी पटना के मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस पहली पूर्ण कैबिनेट बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और विकास कार्यों से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं

कैबिनेट के बैठक में वित्त विभाग से जुड़े कुछ अन्य एजेंडों पर भी मुहर लगाई गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार द्वारा 64,141.2820 करोड़ रुपये बाजार ऋण सहित कुल 72,901.3907 करोड़ रुपये के ऋण उगाही को स्वीकृति प्रदान की गई है। कैबिनेट की बैठक में बिहार के 05 जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान जिले में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के कुल 05 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने से जुड़े कुछ अहम फैसले भी कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं। वैशाली जिले में 100 एकड़ जमीन पर राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की गई है। NIFTEM कैंपस की स्थापना से युवाओं को उच्च गुणवत्ता की तकनीकि शिक्षा और कौशल हासिल होगी। औद्योगिक विकास की दिशा में पटना के बिहटा में डेयरी प्लांट को भी मंजूरी दी गई है।

Join us on: