राजधानी में दिनदहाड़े अपराधियों ने सरकारी विद्यालय के एक शिक्षक को मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

– राजधानी पटना में बुधवार की सुबह दिनदहाड़े अपराधियों ने सरकारी विद्यालय के एक शिक्षक को गोली मार दी ,पूरी वारदात का सीसीटीवी सामने आया, मोबाइल और बैग लूट कर अपराधी हुए फरार ,घायल शिक्षक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है ,इस घटना के बाद पुलिस क्राइम सीन पर पहुंची है ,बताया जाता है कि रोज की तरह सरकारी विद्यालय के शिक्षक शंभू कुमार और बिना कुमारी महिला शिक्षिका बिहार के नालंदा जिला के लिए सरकारी विद्यालय में ड्यूटी के लिए बस पकड़ने जा रहे थे ,अपने निवास स्थान भूतनाथ रोड से पैदल ही जा रहे थे ,एनआरएल पैट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को गोली मारकर ,मोबाइल और बैग लूटकर फरार हो गया ,

Join us on: