सीतामढ़ी। शाहिद रजा
पेपर लीक के बाद यूजी नीट परीक्षा 2026 के रद्द होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतामढ़ी शहर के मुख्य मार्ग पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी नरेंद्र मोदी शर्म करो, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो का नारा लगा रहे थे।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर तुली हुई है। सरकार के नाक के नीचे सत्ता संरक्षण में पेपर लीक का धंधा चल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि नीट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ देशभर में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। मोदी सरकार से छात्र सवाल पूछ रहे हैं कि उनके भविष्य को पांच-पांच हज़ार रुपए में बेचने वालों पर कार्रवाई कब होगी? शिक्षा मंत्री की कोई जवाबदेही तय होगी या नहीं?




