ऋषिकेश की रिपोर्ट

भले ही बिहार में दीपावली का पर्व समाप्त हो गया हो लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेमिसाल 15 सालों के उपलक्ष में इस साल दूसरी दिपावाली मनाई गई। गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में आज 15 साल पूरे हो गए। इस मौके पर उनकी पार्टी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी बुधवार (24 नवंबर) को सीएम के रूप में अपने 15 साल पूरे कर लिए। पार्टी आज पूरे जोर शोर से इसका जश्न मनाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पैतृक गांव कल्याण बीघा में भी देखा गया जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार के की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बीघा को दुल्हन की तरह सजाया गया और लोगों के द्वारा हर चौक चौराहे पर घी के दिए जलाकर दीपावली का भी जश्न मनाया। वही प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का कार्यकाल 15 साल बेमिसाल रहा। उन्होंने बिहार में जो विकास करने का काम किया है बिहार का नक्शा बदलने का काम किया है। न्याय के साथ विकास का काम किया है एवं कई ऐसे काम है जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष भी कहा जाता है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा धरातल पर उतारा गया है।