रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी में एक बड़े चाइल्ड ट्रैफिकिंग का मामला सामने आया है। चाइल्ड हेल्प लाइन ने रेल पुलिस की मदद से बापूधाम रेलवे स्टेशन पर गरीब तबके के इक्कीस बच्चों को मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त करवाया है। मानव तस्कर को बचाने के लिए रेल पुलिस पर काफी दवाब भी बनाया गया था पर चाइल्ड हेल्प लाइन और मीडिया के दवाब में पैरवी कामयाब नहीं हो सका और अंततः देर रात मानव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।शाम करीब पांच बजे बापूधाम रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति इक्कीस बच्चों को अपने साथ लेकर पहुंचा था। सभी बच्चों की उम्र करीब पांच वर्ष से तेरह वर्ष के बीच है । इतने छोटे छोटे बच्चों को देखकर रेल पुलिस को मानव तस्कर पर शक हुआ फिर जब पूछताछ हुआ तो मानव तस्कर कोई सटीक जवाब नहीं दे सका। मानव तस्कर ने बताया कि वो बच्चों को चांदमारी में रखकर पढ़ाता है और स्कूल बंद हो जाने पर उसे घर पहुंचाने ले जा रहा है । मानव तस्कर के इसी जवाब पर पुलिस को शक हुआ कि सभी बच्चों को भागलपुर लेकर क्यों ले जाया जा रहा है। बच्चों का उम्र पांच वर्ष से तेरह वर्ष का है पर उसके पैरेंट्स साथ में क्यों नहीं है ? मानव तस्कर ने जिस स्कूल का नाम बताया है उस नाम से कोई स्कूल चांदमारी में नहीं है।फिलहाल कहा जा सकता है कि मोतिहारी में एक बड़े मानव तस्कर सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।रेल पुलिस ने मानव तस्कर के खिलाफ एफआईआर है दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है।



