पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, सीएम सम्राट चौधरी का पुतला दहन।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया और “सम्राट चौधरी मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर युवाओं और छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि सरकार रोजगार देने की बात तो करती है, लेकिन जब युवा नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो पुलिस के जरिए उन पर लाठीचार्ज कराया जाता है।
माले नेताओं और छात्रों ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से जल्द TRE-4 बहाली प्रक्रिया शुरू करने और युवाओं को रोजगार देने की मांग की।
छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

Join us on: