भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार एक फरार, कार जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

सुपौल :- पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत जिले के किशनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को बेरिया मोड़ के पास एक टाटा इंडिगा कार से 144 लीटर दिलवाले ब्रांड की नेपाली शराब जब्त की है। इस मामले में चिकनी गांव के कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया।

किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रजिस्ट्रेशन नंबर जेoएच 01 बीoई 1259 की एक इंडिगा कार बेरिया मोड़ होते हुए किशनपुर की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम को चिह्नित जगह पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही कारोबारी गाड़ी सड़क पर छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।.

उन्होंने बताया कि गाड़ी की तलाशी लेने पर सीट पर रखे चार बोरों से 16 कार्टून बरामद हुए। इनमें कुल 480 बोतल दिलवाले नेपाली शराब मिली, जिसकी मात्रा 144 लीटर है। पुलिस ने चिकनी गांव के वार्ड नंबर-09 निवासी अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक अन्य कारोबारी भागने में सफल रहा। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जब्त कार और शराब को थाना लाया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Join us on: