नवादा/ सोनू सिंह ।
चौकीदार की हालत गंभीर पावापुरी बीम्स रेफर
शराब बेचने की सूचना थाना को देने को लेकर किया गया हमला
मामला पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के धमौल थाना के सामने से जुड़ा है जहां देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब धमौल थाना के बाहर ड्यूटी कर वापस जा रहे चौकीदार जितेंद्र पासवान को अपराधियों ने पेट में चाकू घोप दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धमौल थाना की गाड़ी को भी अपना शिकार बनाया ।घटना को लेकर चौकीदार की पत्नी ने बताया कि तुर्कवन में शराब की बिक्री की जाती थी जिसकी सूचना चौकीदार होने के नाते जितेंद्र द्वारा दी जाती थी जिससे खार खाए तुर्कवन के आनंदी यादव के पुत्र रामपत कुमार द्वारा पेट में चाकू घोप दिया वहीं घटना में घायल चौकीदार जितेंद्र पासवान ने भी पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी को बयान देते हुए बताया कि वह धमौल थाना से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था तभी अचानक रामपत एवं चार लोग उनके साथ आए और उनपर चाकू से हमला कर दिया । इधर घटना में बुरी तरह घायल चौकीदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया जिन्हें चिंताजनक स्थिति में पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया गया है।घायल चौकीदार की पत्नी ने बताया कि छह माह पूर्व भी आनंदी यादव के पुत्र उनके पति को धमकी दिया था कि जान मार देंगे जिसके लिए उनके पति धमौल थाना में लिखित शिकायत भी किया था परंतु कारवाई नहीं हुई और आज उनके पति पर हमला कर दिया गया है ।इधर घटना के बाद पूरे प्रखंड में सनसनी फैल गई हर कोई यह कहना शुरू कर दिया है कि अपराधियों में पुलिस का इकबाल ही खत्म हो गया है।




