पाँच किलो का एलपीजी सिलेण्डर बिना प्रमाण के आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है!

SHARE:

रिपोर्ट :-संतोष चौहान

सुपौल :- जिलाधिकारी सुपौल के निर्देश के आलोक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, विकास कुमार कर्ण एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राजीव कुमार के द्वारा समाहरणालय सुपौल स्थित गोपनीय शाखा में गैस आपूर्ति से संबंधित एक प्रेस – कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त रूप से अधिकारी द्वय के द्वारा बताया गया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का निर्वाध उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और निर्बाध ईंधन एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए, कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने एवं वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन, सुपौल पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। जिले में आवश्यक वस्तुओं, एलपीजी गैस, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। वैवाहिक कार्यों में उपयोग करने हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति गैस कम्पनियों के माध्यम से सुनिश्चित करवाया जा रहा है। जिले के अन्तरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में अवस्थित गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्पों पर सघन निगरानी रखी जा रही है। पाँच किलो का सिलेण्डर आसानी से और बिना पते के प्रमाण के छात्रों, युवा, पेशेवरों और प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में कोयला आपूर्ति किये जाने की दिशा में भी कार्य कर रही है, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला की आपूर्ति प्रारंभ की जा सके।

Join us on: