बगीचे में बैठकर दे रहे थे लोन का झांसा, पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को दबोचा, 19 मोबाइल बरामद!

SHARE:

नवादा / सोनू सिंह ।

नवादा:
नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बगीचे में बैठकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल है।

कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर द्वायनगर नहर के पास और चकवाय हाईस्कूल के दक्षिण स्थित सीसम बगीचे में छापेमारी की। इसी दौरान सभी आरोपी पकड़े गए।

ठगी का तरीका
गिरफ्तार आरोपी कंपनियों और लोन दिलाने के नाम पर लोगों को कॉल कर ठगी करते थे। इनके पास पहले से कस्टमर डाटा मौजूद रहता था, जिसमें लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज थे। इसी आधार पर ये लोगों को झांसा देकर पैसे ऐंठते थे।

क्या-क्या हुआ बरामद?
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6 पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया है।

पुलिस की कार्रवाई
मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 320/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Join us on: