बेगूसराय- भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत चार की हालत गंभीर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावह तस्वीर कैद हुई है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा गौशाला के समीप की है। बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र स्थित गौशाला रोड के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में आमने-सामने टकराती हैं और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।मृतक युवक की पहचान बरौनी एक पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी कपिल देव सिंह के 23 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि विनीत कुमार अपने दो दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए विद्यापति जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि विनीत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तेघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही तेघरा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है जबकि चार अन्य युवक घायल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
बाइट _ राजीव, ग्रामीण

बाइट ग्रामीण बाइट संजीव कुमार मुन्ना, ग्रामीण

Join us on: