रिपोर्ट – मनोज कुमार!
बेतिया से खबर है जहां बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनामिका टी, पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन के दौरान न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी विवाद, बैंक ऋण, वाहन चालान, पारिवारिक मामलों, बिजली बिल, बीमा दावा तथा अन्य लंबित मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। विभिन्न बेंचों पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की मौजूदगी में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराया गया। इससे लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिलने में सहूलियत हुई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत न्याय व्यवस्था को सरल एवं जनहितकारी बनाने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए वर्षों से लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कम समय में संभव हो पाता है। साथ ही, इसमें बिना खर्च पर न्याय मिलने से आम लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया और अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने लोक अदालत का लाभ लेने पहुंचे हैं वही चालान जुर्माना को लेकर विपिन हाई स्कूल में विशेष काउंटर बनाए गए हैं
Byte __ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनामिका टी,
PTC __Manoj Kumar




