:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में शंकरवार टोला में ड्रग्स खरीद बिक्री के दौरान छापेमारी कर दो ड्रग्स पैडलर को एक देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।तस्करों के पास से 18ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया है कि सुखे नशे की खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली कि शंकरवार टोला में इसका धंधा खूब चल रहा है,पुलिस ने पूरी जानकारी संकलन कर छापेमारी की तो दो तस्कर राजकुमार और किशन एक घर में ब्राउन शुगर तस्करी का काम कर रहे है,पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को 18से20ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने एक देसी कट्टा 5जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन और पैसे भी बरामद किया है। एसडीपीओ रामकृष्ण बोले -सुखा नशा के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



