सुपौल- जनता दरबार में डीएम ने की 44 मामलों की सुनवाई, दिये त्वरित कार्रवाई के निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

सुपौल :- समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा जनता जनार्दन से कुल 44 आवेदन लिए गए। जिला जनता दरबार में उक्त आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, सुपौल, सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के अलावे अपनी समस्या के समाधान के लिए जिले के जनता जनार्दन उपस्थित थे।

Join us on: