:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ – पंचमहला पुलिस को गुप्त सूचना मिली की की रामपुर डुमरा स्थित डोलो सिंह के घर पर आम जनता को रुपया डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उन लोगों के द्वारा विभिन्न जगहों से साठ गांठ कर जिला एवं अंतर राज्य स्तर पर अलग-अलग तरीकों से रुपया डबल करने का झांसा देकर ठगी का काम करते हुए पंचमहला पुलिस द्वारा छापेमारी के क्रम में कमरे से 10 लाख 10000 रुपया बरामद किया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त रविंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार, विष्णु कुमार, नारायण कुमार, विपिन कुमार और एजेंट सहित सभी को गिरफ्तार किया गया। पांच लोग रामपुर डुमरा के निवासी हैं वही एजेंट विपिन कुमार लखीसराय जिले के निवासी हैं।




