संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्तार मंदिर के समीप पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मवेशियों से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के पुरीख गांव वार्ड नंबर-3 निवासी भूपी सदा के 22 वर्षीय पुत्र छोटकू सदा के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार छोटकू सदा घर से खाना खाने के बाद बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
BYTE :- मृतक के परिजन ददन कुमार



