:- रवि शंकर अमित!
पटना, 07 मई 2026 : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज गांधी मैदान में आयोजित नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने गांधी मैदान में श्री श्रवण कुमार, श्री विजय कुमार सिन्हा, डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, श्री निशांत, श्रीमती लेशी सिंह, श्री राम कृपाल यादव, श्री नीतीश मिश्रा, श्री दामोदर रावत, श्री संजय सिंह टाइगर, श्री अशोक चौधरी, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री अरुण शंकर प्रसाद, श्री मदन सहनी, डॉ० संतोष कुमार सुमन, श्रीमती रमा निषाद, श्री रत्नेश सादा, श्री कुमार शैलेन्द्र, श्रीमती शीला कुमारी, श्री केदार प्रसाद गुप्ता, श्री लखेंद्र कुमार रौशन, श्री सुनील कुमार, सुश्री श्रेयसी सिंह, मो० जमा खान, श्री नंद किशोर राम, श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ० प्रमोद कुमार, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्री मिथिलेश तिवारी, डॉ० रामचंद्र प्रसाद, श्री संजय कुमार सिंह, श्री संजय कुमार तथा श्री दीपक प्रकाश को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री श्री जे०पी० नड्डा, केन्द्रीय मंत्री श्री जीतनराम मांझी, केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, राज्यसभा सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नेतागण एवं बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।




