:- रवि शंकर अमित!
बाढ विद्युत विभाग के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर सोलर लोन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर कार्यपालक अभियंता लखन कुमार ने कि इस मौके पर नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार वरिष्ठ सलाहकार एवं सभी बैंक के मैनेजर और उपभोक्ता शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को पीएम सूरज घर योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप स्थापना हेतु ऋण सुविधा एवं योजना की जानकारी उपलब्ध कराना इस अवसर पर बताया गया कि योजना के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में कमी ला सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली उत्पादन से लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान इच्छुक उपभोक्ताओं द्वारा ऋण आवेदन भी जमा किए गए अधिकारियों ने अधिकाधिक संख्या में योजना का लाभ लेने की अपील की।
बाइट लखन कुमार कार्यपालक अभियंता



