:- रवि शंकर अमित!
बिहार में शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराब तस्कर लगातार तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वही शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी शराब तस्कर शराब तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर बेगूसराय के उत्पाद पुलिस और पटना पुलिस के द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है। साथ ही साथ पुलिस ने ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उत्पाद पुलिस और पटना पुलिस के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा के पास की है। बताया जा रहा है ट्रक में भारी मात्रा में शराब को लेकर रांची से बेगूसराय लाया जा रहा था तभी की सूचना पटना पुलिस और बेगूसराय उत्पाद पुलिस को लगी। पटना पुलिस और बेगूसराय उत्पाद पुलिस ने साहेब पुर कमाल थाना क्षेत्र के तन्हा के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के तहत पुलिस एक ट्रक की तलाशी ली गई। तो उसे ट्रक में तकरीबन 1000 से अधिक कार्टून विदेशी शराब उस ट्रक में लदा हुआ था।हालांकि उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया है कि यह शराब रांची से ट्रक पर लात कर बेगूसराय ले जाया जा रहा था। इस दौरान उत्पाद पुलिस भूवन रंजन ने बताया है कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रांची से एक ट्रक में भारी मात्रा शराब को लेकर बेगूसराय लाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शराब की गिनती की जा रही है। हालांकि ट्रक और उपचालक गिरफ्तारी कर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब की कीमत लगभग 50 लाख से अधिक आकी जा रही है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद उत्पाद पुलिस राहत की सांस ली है.
बाइट भुवन रंजन, उत्पाद पुलिस




