जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा 9 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का होगा आयोजन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजक नव भारत फर्टिलाइज़र लिमिटेड एवं सिपेट आईपीटी, बिहटा भाग लेंगे।

इस अवसर पर अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। नव भारत फर्टिलाइज़र लिमिटेड द्वारा सेल्स ट्रेनी पद के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें अधिकतम ₹14,500 तक वेतनमान के साथ टीए/डीए, कमीशन, इंसेंटिव एवं पीएफ की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण एवं 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिला होगा।

वहीं, सिपेट आईपीटी, बिहटा द्वारा मशीन ऑपरेटर पद हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस हेतु 10वीं उत्तीर्ण एवं 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभ में 4 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा के साथ प्रति माह ₹1,500 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को ₹16,000 से ₹18,000 प्रतिमाह वेतनमान पर नौकरी का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला नियोजनालय, बेगूसराय ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाए.

Join us on: