रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
पटना में आज खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से कोशी ,गंगा एव बागमती नदियों के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की समस्या, किसानों की फसल मुवाबजा , स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं सुदृढ़ीकरण, तथा लोकसभा क्षेत्र के ग्रमीण सड़को , पुल- के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने इन परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया । इसके साथ ही राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार तथा बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि खगड़िया के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनकी गति को और तेज किया जाएगा, ताकि आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। मुलाकात के दौरान जमुई के सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) के बिहार प्रभारी अरुण भारती भी उपस्थित रहे। सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि यह मुलाकात अत्यंत सुखद रहा है आदरणीय मुख्यमंत्री जी का खगड़िया के विकास के प्रति सकारात्मक भूमिका रहती है अब खगड़िया लोकसभा और भी सभी क्षेत्रों में विकास की गति और बढ़ेगा वही सांसद राजेश वर्मा ने ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में खगड़िया विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।




