रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल!
सुपौल :- जिले के अंदौली पंचायत स्थित सरदार टोला वार्ड संख्या 2 में बुधवार सुबह लगभग 6 बजे बज्रपात गिरने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रदेव सरदार के आवासीय घर पर अचानक ठनका गिरने से घर के पास बंधी 7 बकरियां मौके पर ही जलकर राख हो गईं, जबकि एक बाइक भी पूरी तरह जल गया।

बताया जा रहा है कि घर में रखा चांदी का जेवरात भी जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में तीन लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है। घटना के बाद परिवार की स्थिति बेहद खराब है।
वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ये लोग महादलित परिवार से आते हैं आर्थिक स्थिति इन लोगों का बहुत ज्यादा कमजोर है इस तरह की आपदा की चपेट में आने से इन लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इसलिए ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को त्वरित मुआवजा सहायता प्रदान करने की मांग की है।




