नवादा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार, 7 मोबाइल व फिंगरप्रिंट मशीन बरामद!

SHARE:

नवादा/ सोनू सिंह ।

नवादा:
जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को वारिसलीगंज थाना की टीम ने छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों ग्राम चनपुर (ईंट भट्ठा के पास) और नारोमुरार दुर्गा मंदिर के समीप बगीचा में की गई।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 पन्नों का कस्टमर डेटा और एक फिंगरप्रिंट मशीन बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग फर्जी फाइनेंस/बजाज फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। इनके पास मौजूद कस्टमर डेटा में ग्राहकों के मोबाइल नंबर, नाम और पते जैसी अहम जानकारियां शामिल थीं, जिनका इस्तेमाल कर ये लोगों से संपर्क करते थे।

इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 309/26, दिनांक 04.05.26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

पिंटू कुमार यादव (उम्र 39 वर्ष), पिता केदार यादव सा० निवासी मोसमा, वारिसलीगंज, नवादा
सुरज कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता रामचंद्र पासवान सा० निवासी मोसमा, वारिसलीगंज, नवादा
अंकित कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता स्व॰ दिलीप राम सा॰ निवासी तारा विगहा, नालंदा
सौरव कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता प्रदीप राम सा॰ निवासी तारा विगहा, नालंदा

बरामद सामान:

7 एंड्रॉयड मोबाइल
2 पन्नों का कस्टमर डेटा
1 फिंगरप्रिंट मशीन

पुलिस टीम में वारिसलीगंज थाना के अधिकारियों समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Join us on: