डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, अनाधिकृत तीन व्यक्ति को थाना के हवाले किया!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- जिलाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को किशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए उपलब्ध चादरों एवं शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने संबंधित सफाई एजेंसी के कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एजेंसी के दो माह के विपत्र से 75 प्रतिशत राशि की कटौती करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में जेनरेटर के लॉग बुक की भी जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने लॉग बुक को जब्त करने का आदेश दिया।
इसके अतिरिक्त, अस्पताल परिसर में तीन व्यक्तियों के अनाधिकृत रूप से पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उन्हें संबंधित थाना को सुपुर्द करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित पाए गए तथा मरीजों को नियमित रूप से दवाओं का वितरण किया जा रहा था।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Join us on: