रिपोर्ट – प्रमोद!
रघुनाथपुर विधानसभा सीट से राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी छापेमारी हुई है। यह कार्रवाई सारण डीआईजी के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो जगहों पर एक साथ दबिश दी—
पहला, प्रतापपुर स्थित उनका पैतृक आवास और दूसरा, शहर के आसीनगर स्थित उनका आवास।
सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी उनकी गिरफ्तारी के लिए की गई थी, लेकिन ओसामा शहाब किसी भी ठिकाने पर मौजूद नहीं मिले। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
बताते चलें कि जमीन विवाद के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद उनकी अग्रिम जमानत याचिका पहले ही लोअर कोर्ट से खारिज हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई तेज कर दी है।



