सहरसा- उषा हत्याकांड का खुलासा: पैसे की मांग और धमकी से परेशान प्रेमी ने की हत्या!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में उषा देवी हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पस्तपार थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को लापता हुई 30 वर्षीय उषा देवी का शव अगले दिन मकई के खेत में बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 2 मई को लहोना गांव से आरोपी मोहम्मद शाहिद को हिरासत में लिया। पूछताछ में शाहिद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका उषा देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उषा लगातार पैसे की मांग कर रही थी और रिश्ते का खुलासा करने की धमकी दे रही थी।
इसी दबाव से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार

Join us on: