रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
मुसलमानो को सरकार घबराने की जरुरत नहीं
स्लग : डिप्टी सीएम विजय चौधरी ,
समस्तीपुर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी रविवार को समस्तीपुर दौरे पर पहुंचे। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार वे समस्तीपुर जदयू जिला कार्यालय लोहिया आश्रम पहुंचे, जहां पार्टी की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले भर से पहुंचे एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बीजेपी एलएलसी डॉ तरुण कुमार ,स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी, रोसड़ा से भाजपा विधायक वीरेंद्र पासवान, हसनपुर से जदयू विधायक राजकुमार राय समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।अभिनंदन सभा को संबोधित करते हुए विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है। अल्पसंख्यकों को लेकर भी लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा आज से शुरू हो रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत कुमार और अधिक सक्रिय होकर पार्टी की जिम्मेदारी संभालें।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है और फिलहाल बंगाल चुनाव में व्यस्त थी। जल्द ही बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा।राज्य में अपराध नियंत्रण के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले भी सुशासन था और अपराधियों पर कार्रवाई होती थी, अब भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। विपक्ष सिर्फ इसलिए बेचैन है क्योंकि वह सत्ता से बाहर है।
अल्पसंख्यकों को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में पहले भी उनके लिए योजनाएं चलती थीं और अब भी जारी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सांप्रदायिकता के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है, बिहार आज भी उनके लिए उतना ही सुरक्षित है जितना पहले था।
बाइट : विजय चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिहार



