अवधेश कुमार / गोपालगंज
गोपालगंज में मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं…वे थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सेमरांव में आयोजित एक निजी समारोह में पहुंचे, जहां देर रात तक मुजरा कार्यक्रम चला….इस दौरान अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए….
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तवायफ गीतों पर नचनिया के डांस के दौरान उनके समर्थक पैसे लुटाते दिख रहे हैं….इस रंगीन रात का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहें हैं….
हालांकि, इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है…वहीं, स्थानीय स्तर पर यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और तेजी से शेयर किया जा रहा है….



