बांका – झाड़ी से अज्ञात युवक की लाश बरामद, पहचान में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार

सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में दहशत, पहचान नहीं हो सकी
बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डटबाटी–अमरपुर मुख्य मार्ग पर तीन गाछी मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अमरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

बाइट: स्थानीय वार्ड सदस्य

Join us on:

और पढ़ें