रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वालीं भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई।
सीमा चौकी कमला एवं देवधा थाना पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम द्वारा आसूचना के आधार पर उशराही स्थित मिश्रीलाल चौक के पास एक संदिग्ध मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स वाहन को रोका गया।
वाहन की गहन तलाशी के दौरान ग्लोव बॉक्स के निचले हिस्से में बने गुप्त केबिन से पारदर्शी प्लास्टिक पैकेटों में रखा मटमैले रंग का संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर यह पदार्थ ब्राउन शुगर पाया गया। जिसके बाद बरामद ब्राउन शुगर सहित मारुति सुजुकी फ्राँन्क्स वाहन को कब्जे मे लेकर नशे के सौदागर दोनो संलिप्तों को एस एस बी एवं थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किर लिया गया। पकड़े गए दोनो संलिप्तों से पुछताछ कर ने पर दोनो का पहचान मधुबनी जिले के रहने वाले के रूप मे किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि वे मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला में कूरियर की भूमिका निभा रहे थे।
आगे की कार्रवाई करते हुए
बरामद मादक पदार्थ, वाहन एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को देवधा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस बाबत कमांडेंट 48 वीं वाहिनी गोविन्द सिंह भंडारी ने कहा है
सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी राष्ट्र और समाज दोनों के लिए गंभीर खतरा है। सशस्त्र सीमा बल स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। हमारी प्राथमिकता सीमा को सुरक्षित रखना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।


