सहरसा – उत्पाद पुलिस ने कार से 230 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर 24 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर मध्य विद्यालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान BR01S4219 नंबर की एक कार की तलाशी लेने पर 230 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से नीतीश कुमार नामक एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जो भरराही वार्ड नंबर 6 का निवासी बताया जा रहा है। इस छापेमारी अभियान में निरीक्षक गुड्डू कुमार, सिपाही दीपक कुमार सहित अन्य उत्पाद बल के जवान शामिल थे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

BYTE :- उत्पाद इंस्पेक्टर संजीत कुमार

Join us on: