सीतामढ़ी। शाहिद रजा!
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर पहुंचे ।जानकी नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता सीता और भगवान राम की मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की इतना ही नहीं मंदिर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया ।मंदिर परिसर में ही CM सम्राट चौधरी ने पार्टी के स्थानीय नेताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया ।जानकी नवमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया ।इस मौके पर आम लोगो को संबोधित करते हुए CM सम्राट चौधरी ने कहा कि आज जानकी नवमी है और मै यहां पहुंचा हु ।माता जानकी का आशीर्वाद बिहार पर बना रहे और नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए जो सपना देखा है उसको जरूर पूरा किया जाएगा।अपने संबोधन ने मुख्यमंत्री ने बिहार से होने वाले पलायन पर अपनी बात रखी ।उन्होंने कहा कि माता सीता के जन्मस्थल को पूर्ण रूप से विकसित करने काम किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि माता सीता का मंदिर जल्द से जल्द बनकर तैयार होगा ।
बाइट … सम्राट चौधरी , CM बिहार




