मधेपुरा- जमीनी विवाद में बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से की हत्या!

SHARE:

रिपोर्टर राजीवरंजन।

मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर कोड़लाही पंचायत स्थित वार्ड पांच में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट कि घटना में सगे भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही शनिवार को दिन के दस बजे बेलारी थानाध्यक्ष वरुण कुमार, कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार, भतनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ है घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। घटना में उपयोग हथियार दबिया को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्या को लेकर हर पहलु पर पुलिस मामले कि जाँच में जुटी हुई है। आरोपी मौके वारदात से फरार हो गया है। मृतका की पत्नी रीना देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व मेरे भैसुर बड़े भाई अंजनी यादव, उसकी पत्नी कंचन देवी, पुत्र अभिषेक कुमार मेरे साथ गाली गलौज कर रहे थे। मेरे पति अमरेंद्र यादव मना किया तो अंजनी यादव धारदार हथियार दबिया से वार कर गंभीर रूप से अमरेंद्र यादव को घायल कर दिया। मेरे ससुर वर्तमान सरपंच बिंदेश्वरी यादव अन्य इलाज करने के लिए अस्पताल ले जाने के लिए नहीं दिए। ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज कराया गया। इलाज नहीं होने की वजह से अमरेंद्र यादव की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर घटना स्थल की बेरी कटिंग कर एफएसएल की टीम घटना स्थल पर हत्या को लेकर बारीकी से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया जमीन विवाद को लेकर एक सप्ताह पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। घायल का इलाज नहीं हो रहा था। हत्या को लेकर जांच की जा रही है पत्नी के फर्द बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना में उपयोग किए गए हथियार दबिया बरामद कर लिया गया है। हत्या करने वाले आरोपी घर छोड़ कर फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बाइट_परिजन

Join us on: