मुख्यमंत्री ने भागलपुर में दम घुटने की घटना में 3 मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में शौचालय की टंकी में दम घुटने की घटना में 3 मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा की

पटना, 22 अप्रैल, 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के कदवा थाना क्षेत्र में शौचालय की टंकी में लगे शटरिंग को खोलने के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

और पढ़ें