निशांत पार्टी को मजबूत और धारदार बनाने के लिए 3 मई से करेंगे बिहार यात्रा- नीरज कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कन्फर्म किया है कि पूर्व नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से चंपारण से यात्रा शुरू करेंगे।

नीरज कुमार

“नीतीश कुमार की विरासत को निशांत ही आगे बढ़ाएंगे” नीरज कुमार ने खुलकर ऐलान किया है

निशांत पार्टी को मजबूत और धारदार बनाने के लिए निकल रहे हैं

21 साल में नीतीश कुमार ने जो विकास के काम किए, निशांत उसे जन-जन तक पहुंचाएंगे।

निशांत की तैयारी

जेडीयू कार्यालय में एक्टिव* 18 अप्रैल को ही निशांत ने पटना जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। ट्वीट कर कहा था कि पिताजी के विकास कार्यों पर भावुक चर्चा हुई।

बिहार भ्रमण का प्लान निशांत ने कहा कि वो कार्यालय तक सीमित नहीं रहेंगे। जल्द ही बिहार का दौरा शुरू करेंगे, सीधे जनता के बीच जाएंगे, समस्याएं सुनेंगे और सरकार की उपलब्धियां बताएंगे

3 तारीख तय विस्तृत रूपरेखा और तारीखें बहुत जल्द साझा करेंगे, लेकिन 3 मई से चंपारण से शुरुआत पक्की है ।

जेडीयू कार्यकर्ताओं की लंबे समय से मांग थी कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं।

  • चर्चा है कि 2025 विधानसभा चुनाव में निशांत मैदान में उतर सकते हैं
  • पार्टी का एक धड़ा मानता है कि निशांत की एंट्री जरूरी है, वरना नीतीश की बनाई पार्टी टूट सकती है।

फिलहाल बिना किसी पद के ही निशांत जेडीयू की कमान संभालते दिख रहे हैं। चंपारण से यात्रा शुरू करना बड़ा सियासी संकेत है, क्योंकि नीतीश कुमार ने भी 2005 में अपनी पहली ‘न्याय यात्रा’ चंपारण से ही शुरू की थी।

निशांत का फोकस साफ है: “पापा अभी भी हैं.. घबराएं मत” बिहार की जनता से यही अपील कर रहे हैं1

Join us on:

और पढ़ें