रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
जिलाधिकारी खगड़िया, श्री नवीन कुमार तथा उप विकास आयुक्त, सुश्री श्वेता भारती द्वारा आज खगड़िया जिले के अंतर्गत कसरैया धार के पर्यटन विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन करना है।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया श्री धनंजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विवेक सुगंध, वन क्षेत्र पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा स्थल की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक सौंदर्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया।
इस पहल से न केवल क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आर्थिक विकास के नए द्वार भी खुलेंगे।




