रिपोर्ट- सुमित कुमार!
अमरासनी पहाड़ से अधेड़ का सड़ा गला अवस्था में शव बरामद ,हत्या की आशंका।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुंगेर के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के अमरासनी पहाड़ी से बुधवार को पुलिस ने करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया है।शव के सड़ा गला होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गश्ती अभियान के दौरान एसटीएफ की टीम की नजर पहाड़ी क्षेत्र में एक पेड के नीचे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि अधेड़ की हत्या कर शव को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है। बताया जा रहा है कि शव करीब दस से पंद्रह दिन पुराना है और काफी हद तक सड़-गल चुका है।
वहीं सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के अमरासनी पहाड़ी से एक शव बरामद हुआ है।फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा शव की पहचान के लिए प्रयास की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वजह साफ हो पाएगी।
बाइट – अभिषेक आनंद एडीपीओ सदर मुंगेर




