पंचायत समिति सदस्य के सामूहिक इस्तीफा के बाद मचा हड़कंप विकास कार्य में मनमानी का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

रतनी फरीदपुर में 11 पंचायत समिति सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा दे दिया है इस्तीफा देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए
अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है और बताया है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी है ।
जहानाबाद के
रतनी फरीदपुर प्रखंड में उस समय राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई, जब पंचायत समिति के 11 सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए जिला पदाधिकारी कार्यालय का रुख किया। इस दौरान सदस्यों ने प्रखंड प्रशासन पर मनमानी और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं में पारदर्शिता का अभाव है। उनका आरोप है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में उन्हें शामिल नहीं किया जाता और कई योजनाएं बिना उनकी जानकारी के संचालित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के समुचित विकास पर असर पड़ रहा है।
सदस्यों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आगे और सख्त कदम उठाने को बाध्य होंगे। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा सिन्हा ने बताया कि नियमानुसार पंचायत समिति की बैठक के लिए न्यूनतम 13 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक होती है, लेकिन संबंधित बैठक में पर्याप्त सदस्य मौजूद नहीं थे। इसी कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा।
प्रशासन का कहना है कि मामले में सभी पक्षों की बात सुनने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: