निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ ‘उद्योग संवाद’ में जिलाधिकारी ने की महत्वपूर्ण चर्चा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को I.G.C., बेगूसराय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ ‘उद्योग संवाद’ का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा की गई। बैठक में जिले के औद्योगिक विकास को गति देने, निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित उद्योग संवाद बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, जिस पर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर उपस्थित उद्यमियों द्वारा सड़क, बिजली एवं भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सात निश्चय–3” के अंतर्गत विकसित बिहार का रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके दूसरे निश्चय के रूप में “समृद्ध उद्योग – सशक्त बिहार” को केंद्र में रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य बिहार को पूर्वी भारत के उभरते हुए टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करना है, ताकि राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष बल दिया जा रहा है। बिहार को तकनीकी नवाचार का केंद्र बनाने के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी हब विकसित किए जाएंगे तथा राज्य के कार्यस्थलों को वैश्विक मानकों के अनुरूप उन्नत किया जाएगा।

इस अवसर पर जीएम डीआईसी सुश्री ज्ञानेश्वरी किरण सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उद्यमियों एवं निवेशकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में उद्योगों के अनुकूल वातावरण सृजित करने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया।

Join us on: