बेगूसराय- डीएम ने IOCL, BPCL एवं HPCL अधिकारीयों के साथ पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर की समीक्षा बैठक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार आज जिले में तेल विपणन कंपनियों (IOCL, BPCL एवं HPCL) के प्रदर्शन तथा रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 15 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर जिले में गैस वितरण, स्टॉक तथा आपूर्ति की स्थिति का आकलन किया गया।

15 अप्रैल 2026 को जिले में कुल 7,851 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जबकि 11,811 नई बुकिंग दर्ज की गई। वर्तमान में जिले में कुल 18,411 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने औसत 4.8 बैकलॉग को गंभीरता से लेते हुए तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि लंबित बुकिंग को शीघ्र पूरा किया जाए तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

कंपनीवार आपूर्ति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि IOCL द्वारा 40 वितरकों के माध्यम से 4,195 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है, जबकि HPCL के 12 वितरकों द्वारा 2,563 सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। वहीं BPCL के 15 वितरकों के माध्यम से 1,093 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है।

जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बुकिंग और डिलीवरी के बीच के अंतर को कम किया जाए तथा आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Join us on: