जेडीयू के बाहुबली विधायक पर गैरजमानती वारंट, SP ने गिरफ्तारी के लिए रवाना की दो टीमें!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज

: बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गयी है…गोपालगंज पुलिस ने कुचायकोट विधानसभा के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई कुख्यात सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट ले लिया है….एसपी विनय तिवारी ने विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को रवाना कर दिया है…

एसपी के मुताबिक कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में विधायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गयी है… उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है….फिलहाल पुलिस दबिश के कारण विधायक और उनके भाई भूमिगत हो गए हैं…

बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जाने के आरोप में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी…. जिसमें पुलिस ने भू-माफिया सिवान के रहने वाले भोला पांडेय समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था…इसी केस में विधायक और उनके भाई पर साजिशकर्त्ता के आरोप में अभियुक्त बनाया गया था….

Join us on: