चार बच्चों के पिता से युवती को हुआ प्यार कोर्ट में की लव मैरिज अब दर दर भटकने को मज़बूर!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

चार बच्चों के पिता से युवती को हुआ प्यार कोर्ट में की लव मैरिज शादी बच्ची जन्म लेने के बाद पति ने मारपीट कर घर से निकला

फिर पड़ोस के देवर से हुआ प्यार उस की शादी पड़ोस का देवर भी अब करने लगा मारपीट उसने भी घर से निकला

2 साल की मासूम बच्ची को लेकर दर-दर भटक रही महिला

महिला ने डायल 112 की पुलिस पर लगाया आरोप पैसे लेकर मेरे पति को छोड़ा अब वह जान से मारने की दे रहा है धमकी

हाजीपुर। नगर थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी में पति ने अपने पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला द्वारा घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी नीतीश गिरी के 22 वर्षीय पत्नी रूपा कुमारी के रूप में हुई। घटना के संबंध में घायल रूपा कुमारी ने बताया कि हमारे घर से 100 मीटर की दूरी पर नीतीश का घर है। हमें नीतीश से प्यार था। नीतीश के पहले से चार बच्चे थे। 4 साल पहले हम लोगों ने कोर्ट मैरिज शादी किया था। शादी के कुछ दिन बाद से नीतीश हमारे साथ मारपीट करने लगा। नीतीश की मां का निधन हो गया। उसके बाद से यह मेरे साथ और मारपीट करने लगा। हमारी 2 साल की एक बेटी भी है। नीतीश मारपीट कर हमको और हमारी बेटी को घर से निकाल दिया और बोला कि खुद कमाओ और अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करो। उसके बाद हमारे पाटीदार के देवर नवीन गिरी हमको बोला की भाभी चलिए मेरे साथ हम बाहर जा रहे हैं। वहीं पर काम लगवा देंगे तो हम चले गए साथ बाहर जाने के 2 महीने बाद नवीन ने हमको बताया कि उसको छोड़ दीजिए और हमसे शादी कर लीजिए उसके बाद हम नहीं चाह रहे थे इससे शादी करना तो मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसके बाद मजबूरन हमको नवीन से शादी करना पड़ा। शादी के 2 साल हुआ है। नवीन जब अपने गांव लेकर आए उसके बाद मेरे पहले पति पर उन्होंने केस करवा दिया। हम नवीन के साथ में रहने लगे नवीन 5 महीने से हमको हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी में किराए के रूम में रखे हुए हैं। नवीन हाजीपुर जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर स्लॉट में ड्यूटी करता है। शनिवार के दिन ड्यूटी जाने से पहले हमको बोल के गया कि खाना मेरा हिस्सा नहीं बनाना हम वहीं से खा कर आएंगे जब वह रात के 10:00 बजे घर वापस लौटा तो मेरे साथ जान मारने की नीयत से बेड़नी से मारपीट करने लगा गर्दन को जोर से दवा दिया। चिल्लाने लगे तो छोड़ दिया। हम वहां से किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले और घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को को दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और हमारे पति नवीन को गिरफ्तार कर लिया और हमें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हमें भर्ती करने के बाद डायल 112 की पुलिस ने हमारे पति नवीन को छोड़ दिया। नवीन हमको फोन कर धमकी दे रहा है कि तुमको जान से मार देंगे स्टेशन पर बहुत सारा लड़की आती है किसी और को फंसा कर दूसरी शादी कर लेंगे। नवीन नशा करता है। वह कोटा भी पीता है। नशे की हालत में ही आकर हमारे साथ मारपीट किया था। पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया। लेकिन कुछ ही देर बाद छोड़ भी दिया।

Join us on: