बेगूसराय-जिलाधिकारी ने ई वी एम वेयर हाउस का किया मासिक निरिक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा आज जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा वेयर हाउस की समुचित निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, दोहरी ताला प्रणाली तथा प्रवेश रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर की साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा विद्युत व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on: