रिपोर्ट- बिकास कुमार!
सहरसा जिले में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बुधवार को डीबी रोड स्थित जिला परिषद पूजा बैंक्वेट हॉल में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पाग-चादर और पुष्पगुच्छ से उन्हें अभिनंदित किया। जिले के मुख्य द्वार बलुआहा पुल, बनगांव, कहरा कुटी और महावीर चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में महापौर बेन प्रिया ने पाग-चादर से, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर और जिला भाजपा की ओर से त्रिशूल भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। खुले जीप से शहर में प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने जयकारों और नारेबाजी के साथ उनका उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया।
संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक दल नहीं, बल्कि एक विचार है। उन्होंने पार्टी की 47वीं स्थापना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, महिला सशक्तिकरण और बिहार में विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने आगामी लोकसभा सत्र में नारी वंदन शक्ति बिल के पारित होने की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, नगर निगम महापौर बेन प्रिया, पूर्व जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
BYTE :- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी




