बड़हरा विधायक द्वारा लगातार दूसरा दिन अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया।

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय


बड़हरा विधायक द्वारा लगातार दूसरा दिन अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया।
बबुरा एवं बिंदगाँवा मे सामुदायिक किचेन चलाने सहित नाँवो का संचालन एवं मेडिकल टीम बहाल करने का निर्देश दिया।
फुँहा बाँध में दरार आने पर बाँध को दुरस्त करने का निर्देश दिया।
आर/बड़हरा/कोईलवर
02/09/26
गंगा और सोन नदी के जलस्तर मे बढोतरी होने पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह लगातार दूसरे दिन बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बड़हरा एवं कोईलवर के तटीय क्षेत्रो का दौरा किया।
बड़हरा विधायक बड़हरा विकास पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों के साथ बड़हरा प्रखंड के लौहर,करजा,भुसौला,बड़हरा, एकवना,सिरसिया, बबुरा, सबलपुर, विशुनपुरा, बड़का बिंदगाँवा विशुनपुरा,सेमरा,फुंहा एवं कोईलवर प्रखंड के बिंदगाँवा पहुंच कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। साथ मे कोईलवर प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोईलवर अंचलाधिकारी एवं बाढ़ नियंत्रण अधिकारी थे।
बड़हरा विधायक ने कुटुबपुरा डेरा के लिए यथाशीघ्र नांव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होने बबुरा एवं बिंदगाँवा बांध पर आए बाढ पीड़ितो के लिए बबुरा हाई स्कूल एवं बिंदगाँवा बाँध पर सामुदायिक किचेन चलाने का भी निर्देश दिया। उन्होने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितों के लिए तिरपाल वितरण एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था को भी कहा।
बड़हरा विधायक द्वारा आपदा विभाग के एसडीओ से फोन पर बात कर सभी जरूरत चीजो की व्यवस्था करने को कहा गया एवं दोनो जगह कल से सामुदायिक किचेन शुरू करने के लिए कहा गया।
बड़हरा विधायक ने फुंहा के समीप बाँध में छिद्र होने पर मुखिया के देख रेख मे कराए जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया।मौके पर उपस्थित बाढ़ नियंत्रण के कनीय अभियंता को छिद्र को यथाशीघ्र भरने एवं बालू भरे बोरे से भरने का निर्देश दिया।रात्री प्रहरी को भी तैनात करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कायमनगर पंचायत के ज्ञानपुर मे कोईलवर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नाँव की व्यवस्था एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
मौके पर संजय कुमार सिंह, शुभम पांडेय,धनंजय तिवारी, धीरज स़िह,मनोरंजन तिवारी, टुनटुन बिंद,रंजीत गुप्ता, अर्जुन सिंह मुखिया,सतेन्द्र पांडेय,हरेराम चंद्रवंशी, पिंटु सिंह,,विक्की कुमार,नवीन सिंह सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता शामिल थे।

Join us on: